बताया गया कि बुच्चाखेड़ी निवासी मुकेश शर्मा की पुत्री (15) अनुष्का कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे छात्रा टॉयलेट जाने के लिए कक्षा से निकली थी।
इसके बाद दूसरी मंजिल पर करीब चार फुट की रेलिंग पर चढ़कर वह स्कूल के बाहर की तरफ सड़क पर कूद गई। घायलावस्था में छात्रा को पड़ा देख स्कूल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी और पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। अभी शव गांव में नहीं पहुंचा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस पूछताछ में स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि छात्रा नौंवी में होम एक्जाम में एक सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। आज उसकी पुन: परीक्षा थी।
बताया गया कि छात्रा जब से स्कूल में पहुंची थी तभी से रो रही थी और तनाव में थी। स्कूल की दूसरी मंजिल पर जाकर उसने छत की अंदर से कुंडी बन्द कर ली। छात्रा काफी देर तक रेलिंग पर बैठी रही। शिक्षकों ने उसे काफी समझाया भी लेकिन वह नीचे कूद गई।