उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 747 स्थलों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर होली स्थलों की निगरानी शुरू कर दी गई है। होली के मद्देनजर बाजारों में काफी भीड़भाड़ हैं। उधर, स्कूलों में बच्चों ने जमकर होली खेली। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात रहेगी।
पिचकारी के दाम 15, मुखौटे के दाम 25 प्रतिशत बढ़े
बाजार में कई तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं। जिन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। डोरेमोन और छोटा भीम बच्चों की पसंद हैं। रंगों के पर्व होली पर इस बार महंगाई की मार पड़ गई है। पिचकारियों के दाम में पिछले वर्षों की तुलना में करीब 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। जबकि मुखौटों के दाम में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। ऐसे में होली पर रंग बरसाना भी महंगा साबित हो रहा है। व्यापारी संजय ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में इस बार पिचकारियों के दाम में 15 प्रतिशत और मुखौटे के दाम में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पिचकारी पिछले वर्ष दाम इस वर्ष के दाम
गन पिचकारी 15 से 1400 रुपये, 20 से 1600 रुपये
बैक टैंक पिचकारी 160 से 1200 रुपये, 180 से 1400 रुपये
डोरेमॉन पिचकारी 100 से 240 रुपये, 115 से 255 रुपये
छोटा भीम पिचकारी 40 से 85 रुपये, 50 से 100 रुपये
सुपरमैन पिचकारी 135 से 265 रुपये, 150 से 300 रुपये
रॉकेट पिचकारी 80 से 150 रुपये, 95 से 175 रुपये
मोटू पतलू पिचकारी 35 से 75 रुपये, 50 से 100 रुपये
मुखौटा 30 से 180 रुपये, 55 से 225 रुपये