मेरठ में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला नौचंदी क्षेत्र के ढवाईनगर गली नम्बर-8 का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।