फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल बनाने को लेकर विवाद, पुलिस ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुरी में रुकवाया धार्मिक स्थल का निर्माण
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल बनाये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इंस्पेक्टर ने चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
कचहरी से बेगमपुल जाने वाले रास्ते पर कल्याणपुरी कालोनी है। यहां के लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध निर्माण कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्षों को थाने बुलवा लिया। एक पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कालोनी में गणेश मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके ठीक सामने कुछ लोग दूसरे मंदिर की नींव रख रहे हैं। दूसरे पक्ष ने कहा कि काफी समय से पीपल के पेड़ के निकट लोग पूजा करते आ रहे हैं, यहीं पर मंदिर बनाया जा रहा है। विवाद बढ़ता देखकर इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और प्रशासन की अनुमति के बाद ही काम होने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें