फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दरोगा भर्ती परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद

Mon, 22 Nov 2021 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा देने पंहुचे एक सॉल्वर सतेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र से फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। परीक्षा देने के लिए फर्जी प्रपत्र तैयार किए गए थे। परीक्षा से पूर्व सुमित भी केंद्र के बाहर था। बाद में वह फरार हो गया।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया सॉल्वर सतेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में जेपी कॉलेज में यूपी पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा देने पंहुचे एक सॉल्वर सतेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र से फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

जेपी कॉलेज में मुख्य परीक्षा अधिकारी अमित रावत ने बताया कि द्वितीय पाली में एक संदिग्ध युवक परीक्षा देने पहुंचा। फोटो का मिलान नहीं होने के बावजूद उसे परीक्षा में बैठने दिया गया।

गंगानगर पुलिस को जानकारी दी गई। दोपहर ढाई बजे परीक्षा समाप्त होने पर पुलिस और परीक्षा करा रही कंपनी एनएसईआईटी के अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। उसने बताया कि वह नगला टीकराम निवासी सुमित पुत्र राजकुमार की जगह पेपर देने आया था।
विज्ञापन


तैयार किए थे फर्जी प्रपत्र
परीक्षा देने के लिए फर्जी प्रपत्र तैयार किए गए थे। परीक्षा से पूर्व सुमित भी केंद्र के बाहर था। बाद में वह फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोजाबाद जिले के नगला दलशाद गांव निवासी सतेंद्र यादव के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार सॉल्वर के रूप में परीक्षा देने का सतेंद्र का यह पहला प्रयास था।

विज्ञापन

सुमित का भाई यूपी पुलिस में है सिपाही
इस मामले में सुमित के भाई रवि का नाम भी शामिल है। रवि मथुरा में सिपाही के रूप में तैनात है। शनिवार को सिपाही की भी मेरठ स्थित आईटीएम कॉलेज में एसआई की परीक्षा थी। आरोपी सतेंद्र ने बताया कि रवि के स्थान पर किसी अन्य सॉल्वर ने परीक्षा दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

फिलहाल पुलिस ने सतेंद्र, रवि और सुमित को नामजद किया है। पता चला है कि सिपाही रवि ने विभाग का रसूख दिखाते हुए सब संभाल लेने की बात कही थी। थाना प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

15000 हजार रुपये में हुआ था सौदा
परीक्षा सॉल्वर सतेंद्र व सुमित पिछले कई वर्षों से दोस्त हैं। दोनों ने आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी। शुरुआत में परीक्षा देने का सौदा 10000 रुपये में तय हुआ था। बाद में इसे बढ़ाकर 15000 रुपए हजार करदिया गया था। इसमें 5000 रुपये परीक्षा से पूर्व सतेंद्र को दिए जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें