घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
घटना करीब 11:00 बजे की है। पुनीत जैन गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में खुद ही कांप्लेक्स से बाहर आकर बैठ गए थे। व्यापारियों ने जब उन्हें देखा तो वह बेहद बुरी स्थिति में थे। इसके बाद वे नीचे गिर गए। व्यापारी घायल अवस्था में पुनीत जैन को पहले सुशीला जसवंत राय अस्पताल में ले गए थे, लेकिन वहां पर डॉक्टर न होने का हवाला देकर न्यूटिमा हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां से भी घायल व्यापारी को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उधर, सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुनीत जैन को गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद करा दिया है। क्राइम ब्रांच के साथ सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
वहीं गोली लगने की वारदात के बाद केवल सीओ कोतवाली ही मौके पर पहुंचे। इसको लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी एसएसपी और एसपी सिटी अपने बंगले में बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा ऐसी ईमानदारी भी किस काम की।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
घटना के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम अनिल कुमार का गुस्साए व्यापारियों ने घेराव कर लिया। उन्होंने कई मांगें उनके सामने रखी हैं। व्यापारियों का कहना है कि सबसे पहले एसएसपी को मौके पर बुलाया जाए। दूसरा उन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए, जिनकी ड्यूटी क्षेत्र की चौकी पर लगी थी। उन्होंने कहा पुलिस की लापरवाही का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। एसपी क्राइम ने बताया कि घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है।
व्यापारियों की तीन बड़ी मांगें
1- हमलावरों की गिरफ्तारी
2- एसएसपी मौके पर आए
3- पूरी चौकी सस्पेंड की जाए
किराए के रुपये के विवाद में मकान मालिक के बेटे ने मारी गोली
आरोपी मकान मालिक का बेटा वरुण तेवतिया फिलहाल फरार है। आरोपी वरुण रिटायर्ड कर्नल परमवीर तेवतिया का बेटा है। कोर्ट में दोनों पक्षों का मामला विचाराधीन है। वर्तमान में चार हजार रुपये किराया दिया जा रहा था, जबकि मालिक व्यापारी से सात हजार रुपये किराए की मांग कर रहा था।