फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार, पढ़िए पूरा अपडेट

Tue, 19 Jan 2021 10:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में ठंड का सितम जारी है। सूर्यदेव के दर्शन न होने से गलन बढ़ रही है। अभी 20 जनवरी तक ऐसे ही ठंड पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23 जनवरी को बारिश की संभावना है। सोमवार को दिन के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि ठंड का असर कम नहीं हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा नाम, कारोबार और रुतबा, फिर क्यों उठाया यह कदम, आईएएस के भाई की आत्महत्या पर उठे सवाल

जनवरी में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवा का जोर बना हुआ है, जिस कारण मेरठ समेत एनसीआर क्षेत्र में ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 20 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 72 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने यहां खाई थी साग-मक्का की रोटी, आज भी यहां पूरे वर्ष उगता है बथुआ, तस्वीरें

एक्यूआई में आई बढ़ोतरी
हवा की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को जहां मेरठ का एक्यूआई स्तर 295 था, वहीं सोमवार को एक्यूआई 326 पहुंच गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें