पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
गुरुवार को गौरव के शव का पोस्टमार्टम किया गया। गमगीन माहौल में गांव के श्मशान में गौरव के शव का पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बच्चों, पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, गोली लगने से घायल अंकुर का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरव का शव पोस्टमार्टम के बाद अपराह्न के समय गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बबली, मां बाला और पुत्र आदि (10 वर्ष) और बेटी रितिका (8 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, शव देखकर मृतक की भतीजी गुड्डन और बड़ा भाई पिंटू बेहोश हो गया। जिसके इलाज के लिए चिकित्सक को घर पर बुलाया। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें
बिना कारण मारा गया गौरव
अंकुर के परिजनों का आरोप था कि पड़ोसी तरुण घर में ताकझांक करता था। जिसका वे लोग विरोध करते थे। गौरव, अंकुर का चचेरा भाई है और उसका मकान अंकुर के मकान से काफी दूर है। अंकुर के मकान के पास गौरव का बड़ा भाई पिंटू रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात वह पिंटू से मिलने के लिए ही गया था। इसी दौरान वहां अंकुर व तरुण के बीच विवाद हुआ तो वह बचाव करने जा पहुंचा। जिसमें गौरव को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।