फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में रेलवे बना रहा दीवार, ग्रामीणों ने कर दिया चुनाव का बहिष्कार

Sun, 07 Apr 2024 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जिटोली में सैकड़ों ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। पढ़ें आखिर ग्रामीणों की क्या है रेलवे से नाराजगी।
विज्ञापन
पोस्टर लेकर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जिटोली में रेलवे लाइन के पास सैकड़ों परिवार काफी वर्षों से रह रहे हैं। वहीं रेलवे अपनी जमीन पर दीवार बनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं लोगों के घरों का मुख्य रास्ता रेलवे लाइन की तरफ खुलता है। इस कारण स्थानीय लोगों का रास्ता रुक जाएगा। ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा दीवार बनाने के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया है। 

विज्ञापन


हाईवे स्थित जिटोली गांव के सैकड़ों ग्रामीण रविवार को रेलवे लाइन के पास इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने बताया कि वह पिछले 50 वर्षों से अपने परिवार के साथ रेलवे लाइन के किनारे पर घर बनाकर रह रहे हैं। वहीं उनके घर में आने-जाने का मुख्य रास्ता रेलवे लाइन की तरफ है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बड़ी वारदात: 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, कल शाम से था लापता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे विभाग लाइन के निकट दीवार बनाने की तैयारी कर रहा है। जिस कारण उनके घर का मुख्य रास्ता बंद हो जाएगा।

ग्रामीणों के अनुसार उनके घरों के मुख्य रास्ते पर दीवार बनने से बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसे लेकर पूर्व में भी ग्रामीण मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी व रेलवे अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र लिख चुके हैं।  उनके घर के बाहर लगे हैंडपंप को रेलवे द्वारा उखाड़ दिया गया है।
 
रविवार को सैकड़ों ग्रामीण हाथों में बैनर लेकर रेलवे लाइन पर इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने कहा कि अगर रेलवे ने दीवार बनाने का काम नहीं रोका तो वह आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें