फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरावनी तस्वीरें : गैस चैंबर बनने की ओर मेरठ, लोगों की फूल रही सांसे, खिड़की-दरवाजे बंद रखने की सलाह दे रहे चिकित्सक

Tue, 16 Nov 2021 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में  ग्रैप  ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान  लागू है।बावजूद इसके शहर की हवा में जहर घोलने वाले मान नहीं रहे हैं। सोमवार को जिले में कई स्थानों पर जलते हुए कूड़े से धुएं के गुबार उठते रहे जो हवा को जहरीला बनाकर लोगों का सांस लेना तक दूभर कर रहे हैं।
विज्ञापन
कूड़ा जलाने के बाद उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन डरावनी तस्वीरों को देखिए और सोचिए। कहीं कूड़े के पहाड़ में आग लगी है तो कहीं गली-मोहल्लों में धुआं उठ रहा है। शहर गैस चैंबर बनने की ओर है। लोगों की सांस फूल रही है। डॉक्टर खिड़की-दरवाजे बंद रखने की सलाह दे रहे हैं। सुबह की सैर पर निकलने में खतरा बता रहे हैं। तस्वीरें जिंदगी पर मंडराते संकट को दर्शा रही हैं। आप हेल्थ इमरजेंसी चुनना चाहते हैं या सांसों में ताजगी। फैसला आपके हाथ है...

विज्ञापन


शहर की हवा में जहर घोलने वाले मान नहीं रहे। सोमवार को कई जगह जलते कूड़े से धुएं के गुबार उठते रहे। यह हालात तब हैं, जबकि शहर ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू है। नौचंदी मैदान के पास इंदिरा गेट से बीएसए दफ्तर के बीच ही तीन जगह कूड़ा जलता रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास के सामने, कचहरी परिसर और एटूजेड कॉलोनी के पास भी कूड़ा जलता पाया गया। एनजीटी ने होटलों में कोयले वाले तंदूर तक जलाने पर भी रोक लगा रखी है। 

शहर के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई
औसत एक्यूआई    304
गंगानगर    319
जयभीमनगर    325
पल्लवपुरम    268
हापुड़ चौराहा    330
दिल्ली रोड    340
केसरगंज    322
शास्त्रीनगर    329

यह भी पढ़ें  : मेरठ: शादी के जश्न में डूबे थे बराती-घराती, दूल्हे की भांजी अचानक मंडप से हुई गायब, चंद मिनट बाद सामने आया खौफनाक सच

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा जलाने के बाद उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
कूड़े के पहाड़ में आग : निगम पर ठोका प्रतिदिन 25 हजार जुर्माना
दिल्ली रोड पर मंगतपुरम में कूड़े के पहाड़ में आग से शहर में धुएं के गुबार उठने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम पर 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना ठोका है।  कूड़ा जलाने के मामले में कैंट बोर्ड और शोभित विश्वविद्यालय पर भी पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। 

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में दिल्ली रोड पर मंगतपुरम में कूड़े के पहाड़ में आग का मामला प्रमुखता से उठाया था। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सक्रिय हो गए और निरीक्षण कर नगर निगम पर जुर्माना लगा दिया। कैंट बोर्ड के गेसूपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड में भी कूड़ा जलता पाए जाने पर कैंट बोर्ड सीओ को भी जुर्माने का पत्र भेजा गया है। शोभित विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के बाद एटूजेड कॉलोनी के पास खाली पड़े प्लॉट में पड़े कूड़े में भी टीम को आग जलती मिली। 

लगातार क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जनसामान्य को संदेश दिया जा रहा है कि कूड़े को ना जलाएं। यदि कोई कूड़ा जलाता है तो उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी। टीम दिन व रात में लगातार मॉनेटिरिंग कर रही है। ग्रेप से संबंधित सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। -डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय नियंत्रण प्रदूषण अधिकारी

निगम के पास नहीं  चौकीदार: डॉ. गजेन्द्र 
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम के पास कूड़ा जलने से रोकने के लिए चौकीदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोई शिकायत करे तो हम आग बुझाने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें