मेहंदी, जैल और जूड़ा
भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी के अनुसार महिला अभ्यर्थी के लिए 152 सेंटीमीटर लंबाई और वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है। पुरूष अभ्यर्थी के लिए 168 सेमी लंबाई आवश्यक है। मुजफ्फरनगर निवासी अभ्यर्थी रेखा की लंबाई नापी गई तो वह 152 सेंटीमीटर निकली। शक होने पर जब अभ्यर्थी के बाल खुलवाए गए तो उसमें मेंहदी की परत चिपकी मिली। जिसके बाद लंबाई नापी गई तो वह 151.5 सेंटीमीटर निकली। ऐसे ही 17 महिला अभ्यर्थी ऐसी निकलीं जिन्होंने जूड़ा बांधकर या बालों में जैल लगाकर अपनी हाइट बढ़ा रखी थी। इन सभी को भर्ती से बाहर कर दिया गया।
कैमरे की निगरानी में भर्ती
भर्ती प्रक्र्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही है। नियमों का पालन कराया जा रहा है। महिला अभ्यर्थी जैल लगाकर और जूड़ा बांधकर लंबाई बढ़ाने की कोशिश में थी। जांच में यह पकड़ में आया। ऐसी अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो गईं हैं।
- संजीव वाजपेयी, नोडल अधिकारी भर्ती बोर्ड
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/