फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित कबाड़ियों में तलाश में पुलिस ने फिर खंगाला सोतीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ियों की तलाश में दबिश, एक दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने वांछित कबाड़ियों की तलाश में रविवार को फिर एक बार सोतीगंज में दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने फरार चल रहे जावेद को धर दबोचा। हालांकि अधिकारी फिलहाल इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नही हैं।
सदर बाजार पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एएसपी कैंट सूरज राय के निर्देशन में सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदामों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान कई कबाड़ियों के यहां से करीब 23 चोरी की गाड़ियों के इंजन पुलिस के हत्थे लगे थे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया था। जबकि 12 फरार कबाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से लगातार वांछित कबाड़ियों की तलाश में पुलिस दबिश देती आ रही है। रविवार को पुलिस को फिर कुछ कबाड़ियों के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। तत्काल छापा मारा गया, जिसके बाद बाद करीब आधा दर्जन कबाड़ियों के घर खंगाले गये। सदर बाजार पुलिस ने मुकदमें के वांछित जावेद को उसके घर से दबोचने में सफलता अर्जित की है। हालांकि पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बताया जाता है कि पुलिस को इस दौरान विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें