फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए का छापा : मेरठ के कायस्थ बड्ढा से एक युवक को उठाया, खलिस्तान समर्थकों को सप्लाई होते थे हथियार

Sun, 11 Jul 2021 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि खालिस्तान समर्थकों को मेरठ से हथियार सप्लाई किए जाते थे। इसकी जानकारी लगने पर एनआईए की टीम एक के बाद एक युवक को पकड़कर जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
जांच करती एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ( राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने शनिवार को मेरठ में किठौर के कायस्थ बढड़ा गांव में छापा मारा है। जहां से जिला पंचायत सदस्य चुनाव में रहे प्रत्याशी  के भाई को एनआईए टीम पकड़कर ले गई। बताया गया है कि एनआईए की टीम के साथ पंजाब पुलिस भी साथ में थी। 
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने एक सप्ताह पहले बहसूमा के रामराज में सरदार गगनदीप की तलाश में छापा मारा था। गगनदीप पत्नी के द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीड़न के मामले में जमानत तुड़वाकर मेरठ जेल में चला गया था। गगनदीप के खिलाफ पंजाब में मुकदमा है।

आरोप है कि वह खालिस्तान समर्थक है। जिसके चलते एनआईए की टीम ने अदालत में प्रार्थना पत्र लगाकर गगनदीप मेरठ जेल से अंबाला जेल में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन

बताया गया है कि गगनदीप से एनआईए की टीम ने काफी पूछताछ की। गगनदीप की निशानदेही पर एनआईए की टीम शनिवार को किठौर थाना क्षेत्र के कायस्थ बढड़ा गांव में पहुंची। एनआईए की टीम के साथ किठौर थाने के माछरा चौकी इंचार्ज भी साथ में थे।

बताया है कि एनआईए की टीम ने आसिफ नाम के युवक को पकड़ा। आसिफ का भाई रहीस जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। जो कि हार गया। इससे पहले हल्ला होता कि एनआईए की टीम आसिफ को लेकर रवाना हो गई।

खालिस्तान समर्थकों को होते हथियार सप्लाई
पुलिस सूत्रों का कहना है कि खालिस्तान समर्थकों को मेरठ से हथियार सप्लाई किए जाते थे। इसकी जानकारी लगने पर एनआईए की टीम एक के बाद एक युवक को पकड़कर जांच करने में लगी हुई है। किठौर के कायस्थ बढड़ा के आसिफ से पंजाब का कनेक्शन जुड़ते ही लोकल पुलिस भी सक्रिय हो गई है। किठौर पुलिस ने भी कई स्थानीय लोगों से मामले की जांच पड़ताल की।

इससे पहले किठौर के कई गांव से हथियारों को सप्लाई करने के मामले में एनआईए की टीम जांच पड़ताल कर चुकी और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। अब फिर से किठौर से खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई का मामला सामने आया। जिसके बाद एक के बाद एक युवक की गहनता से जांच हो रही है। 

 
पुलिस फोर्स प्रमुख चुनाव में लगा हुआ था। एनआईए की टीम किठौर के कायस्थ बढड़ा गांव में आई थी। चौकी इंचार्ज को पुलिस टीम एनआईए टीम के साथ भेज दी थी। एनआईए की गोपनीय जांच है।  
बृजेश सिंह, सीओ किठौर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें