फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : चौधरी जयंत बोले- किसान-मजदूर भाइयों के लिए नहीं खुले तो मेरे दरवाजे भी भाजपा सरकार के लिए बंद

Fri, 28 Jan 2022 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि अगर किसान और मजदूर भाइयों के लिए भाजपा सरकार के रास्ते बंद हैं तो मेरे दरवाजे भी इस सरकार के लिए बंद हैं। जानिए जयंत ने गठबंधन को लेकर क्या बात कही है। 
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे लिए कहा जा रहा है कि दरवाजा खुला है। किसान और मजदूर भाइयों के लिए सरकार के दरवाजे बंद हैं तो मेरे दरवाजे भी भाजपा सरकार के लिए बंद हैं।

विज्ञापन


चौधरी जयंत सिंह मुजफ्फरनगर में गुरुवार को गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी, खतौली में राजपाल सैनी और बुढ़ाना में राजपाल बालियान के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सपा-रालोद और अन्य दलों के गठबंधन का निर्णय बंद कमरे में बैठकर नहीं लिया यह सामूहिक रूप से लिया गया फैसला है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलने की मशीन हैं, या तो वे चुप रहते हैं, मुंह खोलते हैं तो झूठ बोलते हैं। जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि यदि सत्ता के लोग ज्यादा परेशान करेंगे तो उन्हें गांव में भी घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, गुलाम मोहम्मद जौला, राजीव बालियान, प्रधान हाजी जमशेद जौला, सुधाकर कश्यप आरिफ जौला, अजीत राठी, नकुल अहलावत, धर्मेंद्र तोमर, मनोज चौधरी, नबील अहमद, राजेश्वर त्यागी, हरीश त्यागी, महबूब, अभिषेक गोयल, विकास बालियान, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, सुरेंद्र सहरावत मौजूद रहे। संचालन प्रभात तोमर व बालकिशोर त्यागी ने किया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें