फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली: आज मेरठ में गरजेंगे अखिलेश-जयंत, रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच

Tue, 07 Dec 2021 01:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में आज अखिलेश यादव और जयंत की रैली होगी।  रैली को लेकर पुलिस-प्रशान ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। खास बात यह  एक रैली स्थल पक दे मंच बनाए गए।
विज्ञापन
मेरठ में अखिलेश-जयंत की रैली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) और रालोद गठबंधन की पहली रैली आज यानी मंगलवार को दबथुवा में होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुंचेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के पदाधिकारी तीन दिनों से मेरठ में डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से निजी वायुयान से चलेंगे। 11:20 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद आएंगे और यहां से चौधरी जयंत सिंह के साथ 11:30 बजे मेरठ के लिए निजी हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। 11:50 बजे दबथुवा हैलीपैड पर पहुंचेंगे और 12:10 बजे रैली स्थल पर। दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। 2:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से अखिलेश निजी वायुयान से 3:40 बजे लखनऊ जाएंगे। पहले यह रालोद की ही रैली थी, लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। यह पहला मौका होगा, जब दोनों नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे। रैली को सपा-रालोद ने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। सपा-रालोद की कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक हो। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच 
दबथुवा में रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह होंगे। इनके साथ दोनों पार्टियों के करीब 50 मुख्य पदाधिकारी रहेंगे। दूसरे मंच पर करीब 100 अन्य पदाधिकारी रहेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और मंच देखा। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

36 गांवों के लोग बांधेंगे दोनों दोनों नेताओं को पगड़ी 
36 गांवों के अलग-अलग बिरादरी के लोग चौधरी जयंत सिंह और अखिलेश यादव को मंच पर पगड़ी बांधेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें