फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मेरठ से लापता नर्सिंग का छात्र नोएडा से बरामद, पूछताछ में हुआ चाैंकाने वाला खुलासा

Wed, 04 Sep 2024 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से लापता हुए नर्सिंग के छात्र को पुलिस ने नोएडा से बरामद कर लिया है। छात्र से पूछताछ की गई तो उसने चाैंकाने वाला खुलासा किया। यह छात्र सोतीगंज में अपनी बाईक ठीक कराने के लिए आया था।
विज्ञापन
छात्र आहद सैफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को लापता हुए मवाना निवासी नर्सिंग के छात्र आहद सैफी छात्र को पुलिस ने नोएडा से बरामद कर लिया। छात्र की चप्पल और बुलेट इंचौली में मवाना हाईवे पर फिटकरी पुल के पास मिली है। इससे छात्र के अपहरण की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों ने मामले में सदर बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से छात्र का सुराग लगाने में जुटी थी। पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो उसने चाैंकाने वाला खुलासा किया।

यह भी पढ़ें: कैसे जिएं बेटियां: दुष्कर्म पीड़िता ने मां संग गांव से किया पलायन, छह माह की गर्भवती है सातवीं की छात्रा

विज्ञापन

दरअसल, मवाना निवासी आहद सैफी नर्सिंग का छात्र है। वह शनिवार को बुलेट बाइक रिपेयरिंग कराने के लिए सोतीगंज आया था। परिजन ने फोन मिलाया तो उसका नंबर स्विच ऑफ था। परिवार के लोगों ने सदर बाजार पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आहद सदर बाजार में बुलेट पर सवार होकर घूमता दिखाई दे रहा है। इसके बाद सोतीगंज में बुलेट की रिपेयरिंग कराई।
विज्ञापन

मैकेनिक ने बताया कि उसका मोबाइल चार से पांच प्रतिशत चार्ज था। इसलिए वह मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाया। इसके बाद सदर बाजार क्षेत्र में ही आहद का मोबाइल बंद हो गया। रविवार सुबह लावारिस हालत में आहद की बुलेट फिटकरी पुल के पास मिली। पुलिस ने पड़ताल की तो पास में ही उसकी चप्पल भी मिल गई।

शेयर ट्रेडिंग में नुकसान होने पर रचा नाटक
छात्र आहद को पुलिस ने मंगलवार को नोएडा से बरामद कर लिया। शेयर ट्रेडिंग में नुकसान होने पर उसने खुद के लापता होने का नाटक रचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें