बातचीत के दौरान बदमाश ने बैग से कोल्ड ड्रिंक और चिप्स और खिलाकर नशीली हालत में कर दिया। थोड़ी देर बाद रामकुमार और उसकी पत्नी और बच्चा बहोश हो गए। बदमाश बैग से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गया।
होश में आने के बाद कैंटर चालक रामकुमार ने काशी ट्रोल प्लाजा के पास पहुंचकर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को होश में आने के बाद रामकुमार ने परतापुर थाने पहुंचकर शिकायत की है। उधर, परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।