मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के घोसीपुर गांव में बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी आमिर को शनिवार दोपहर गोली मार दी। गंभीर हालत में आमिर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आमिर के पेट में गोली लगी। अपने ही रिश्तेदार के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इस मामले की खरखोदा पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : यूपी: शामली में पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद के मोहल्ला नवाज पूरा निवासी इमरान गाजी पुत्र हसमुद्दीन के अनुसार उसकी बहन आयशा की शादी क्षेत्र के गांव गोसाईपुर निवासी साबिर पुत्र यूनुस के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। इमरान के अनुसार पिछले 1 सप्ताह से पति.पत्नी दोनों में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर 2 दिन पहले इमरान का छोटा भाई आमिर बहन आयशा को लेकर सिकंदराबाद चला गया।
इमरान के अनुसार शनिवार को इमरान उसका भाई आमिर आयशा तीनों लोग कार में सवार होकर खरखौदा थाना क्षेत्र की चौकी बिजली बंबा पर दरोगा को तहरीर देने आ रहे थे और राम जैसे ही वह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गोसाईपुर के पासवर्ड की चौकी पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया।
कार से इमरान अहमद दोनों नीचे उतर गए तभी बाइक पर सवार एक युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी जो कि आमिर के पेट में लग गई। वही दूसरे युवक ने तमंचे से पार करने का प्रयास किया तो इमरान ने पत्थर उठाकर मारा, जहां आरोपी बाइक सवार तीनों तमंचा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, पीड़ित पक्ष ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की सूचना पाकर एसपी ने भी मौका मुआयना किया है।