मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी में असामाजिक तत्वों ने शिवगंगा मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं शुक्रवार सुबह लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो इस बात की जानकारी लगी। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी स्थित शिवगंगा मंदिर में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक साथ तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया। जिनमें काली माता की मूर्ति, जाहरवीर माडी के पास रखी छोटी मूर्ति, मां गंगा की मूर्ति साहित तीनों मूर्तियों को खंडित कर दिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
मंदिर के प्रबंधक ठाकुर नरेश ने बताया कि मंदिर के महंत और ग्रामीण जब सुबह उठकर पूजा-पाठ के लिए मूर्ति के पास गए तो वहां पर खंडित मूर्तियों को देखकर उनके होश उड़ गए। मूर्ति खंडित होने की सूचना उन्होंने आसपास के लोगों को दी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मंदिर की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।