मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के मंसूरी गांव में घर के अंदर ही युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अंकित के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक बुटीक का काम करता था।
विज्ञापन
इसके अलावा वह ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस से भी जुड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, प्राथमिक जांच में मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।