फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ की उड़नपरी ने झटके दो पदक, पिता बोले- बेटी करेगी देश का नाम रोशन

Tue, 26 Mar 2024 05:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ की उड़नपरी रूपल चौधरी ने प्रथम राष्ट्रीय ओपन रिले कार्निवल में मिक्स रिले और महिला रिले में दो पदक झटके हैं। रूपल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
रूपल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय ओपन रिले कार्निवल 2024 में मेरठ की उड़नपरी रूपल चौधरी ने मिक्स रिले और महिला रिले में दो पदक झटके हैं। 24 मार्च को हुई स्पर्धा में बालक व बालिका 4 गुना 400 मिक्स रिले में रजत पदक अपने नाम किया है, जबकि महिला 4 गुना 400 रिले में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। रूपल व उनकी महिला टीम ने 3:28:65 मिनट में यह कारनामा किया है।

विज्ञापन


रूपल चौधरी ने बताया कि इंडिया टीम के लिए अप्रैल माह में भामास में वर्ल्ड रिले के लिए ओलंपिक क्वालीफाई स्पर्धा होगी। जिसमें अभी तक इंडिया की रैंक 17 है, इसमें 14 रैंक के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होगा।

रूपल मूल रूप से मेरठ के रोहटा क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर की रहने वाली हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम कर चुकी हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 15 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी देश का नाम रोशन करेगी, पूरी उम्मीद है। परिवार के लोग उसको पूरा सपोर्ट करते हैं

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें