छह दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। विवाहिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी शहरीन की चार साल पहले मेरठ के रहमान उर्फ गुड्डू के साथ निकाह हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
छह दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। तकरीबन छह दिन के उपचार के बाद तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। महिला का शव दिल्ली के अस्पताल में ही रखा हुआ है।
शनिवार को मृतक विवाहिता के परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। वहीं एसएसपी ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।