कड़ाके की ठंड में भी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को किसान बजाज शुगर मिल पर धरने पर बैठ गए।
मेरठ के रोहटा में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोमवार को किसानों ने बजाज शुगर मिल पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान जल्द बकाया व नए पेराई सत्र का भुगतान कराने की मांग की। जिसके बाद किसानों से मिल प्रबंधन से वार्ता हुई जिसमें एक माह का समय लेकर भुगतान करने की बात कही। लेकिन किसान एक महीने का समय देने से मना करते हुए अनिशिचत कालीन धरना देने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन
धरने के दौरान किसान संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व प्रमुख बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान और मजदूर किसी भी देश की विकास की मुख्य कड़ी होती है। बावजूद इसके सरकार बिजली के बिल, शिक्षा एवं चिकित्सा खर्च में वृद्धि कर किसान को कमजोर करने का काम कर रही है।
राज्य व केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को भूल बैठी है। कड़ाके की ठंड में भी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि पिछले पेराई सत्र का 171 करोड़ बकाया है जबकि इस साल का भुगतान भी शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल किसानों ने खाने और नाश्ते में लग गए थे।