फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटूर हत्याकांड: हां मैंने ही पिता को मारा, मुझसे गलती हो गई, मां को देखते ही फूट-फूटकर रोया हत्यारा बेटा

Sat, 23 Oct 2021 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार को गढ़ रोड पर पंक्चर की दुकान करने वाले एक बुजुर्ग की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसके बेटे और नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद आरोप सिद्ध होने पर बेटे को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में पिता की पीट-पीटकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले मां को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा और बोला कि मैंने ही पिता को मारा है, मुझसे गलती हो गई। 

विज्ञापन

 
शास्त्रीनगर स्थित जयदेवी नगर गोल मंदिर के निकट रहने वाले लटूर की पंक्चर लगाने की दुकान गढ़ रोड स्थित आंबेडकर कॉलेज के पास है। लटूर का शव लहूलुहान हालत में दुकान में पड़ा मिला था। पुलिस ने बेटे गोलू उर्फ प्रशांत को पकड़ लिया। 

पूछताछ में गोलू ने बताया कि पिता ने उससे मारपीट की थी, जिस पर उसने आवेश में आकर लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस वारदात में वह अकेला था। शुक्रवार को जेल जाने से पहले थाने में गोलू फूट-फूटकर रोने लगा। 

यह भी पढ़ें: शिकंजा: निशाने पर मेरठ के 32 कबाड़ियों की 10 अरब की दौलत, आज होगी कुर्क फरार आदिल की संपत्ति 

विज्ञापन


उसने कहा कि शराब के नशे में यह वारदात हो गई। पुलिस ने गोलू के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया था, जिन्हें छोड़ दिया। गोलू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। 

गोलू तूने ठीक नहीं किया 
गोलू की मां कुसुम को गुरुवार देर रात थाने में ही पता चला कि उसके पति की हत्या उसके ही बेटे ने की है। उसने गोलू से कहा कि तूने ठीक नहीं किया। गोलू पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में वह रोने लगा और सारी वारदात बता दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें