फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे : ट्रायल कल, नवंबर के अंत में टोल शुरू होने की उम्मीद

Mon, 15 Nov 2021 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कल से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। एनएचएआई ने इसका काम   पाथ इंडिया कंपनी को सौंपा है। नवंबर के अंत से टोल शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बने काशी टोल प्लाजा का टैंडर एनएचएआई ने पाथ इंडिया लिमिटेड को सौंपा है। कंपनी के अधिकारियों ने इंजीनियरों की टीम के साथ रविवार को टोल प्लाजा के 19 लाईन के बूथों पर लगे कंप्यूटरों पर अपना सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है। साथ ही स्टोंग रूम का दौरा किया। पाथ के सीनियर इंजीनियरों ने बताया की मंगलवार को टोल बूथों का कंपनी के इंजीनियरों के सामने ट्रायल किया जाएगा और एनएचएआई से रेट लिस्ट लेने के बाद नवंबर माह के आखिरी सप्ताह से पहले टोल का उद्घाटन होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा का ट्रायल इसी सप्ताह होना था, लेकिन त्योहारों व अन्य कुछ कारणों के चलते ट्रायल नहीं हो सका था। रविवार को पाथ इंडिया लि. के मैनेजर राजीव जादौन, सीनियर इंजीनियर रवींद्र कुमार ने सीनियर इंजीनियरों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंच करके सभी 19 केबिनों में लगाए गए कम्प्यूटर्स में अपना सॉफ्टवेयर अपडेट किया।

सर्वे करने के बाद मैनेजर और इंजीनियरों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मंगलवार को 80 कर्मचारियों के साथ ट्रायल करेंगे और नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में एनएचएआई अधिकारियों की मौजूदगी में टोल शुरु होने की उम्मीद है। जीआर इंफ्रा प्रोजेक्टस लि. के इंजीनियर व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें