फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने चलाई छह राउंड गोलियां

Mon, 15 Nov 2021 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की ससुराल में छह राउंड फायरिंग की। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के ही रिश्ते के देवर के खिलाफ दिल्ली के जामिया थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि रविवार को आरोपी ने उसकी ससुराल में आकर उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। आरोपी ने छह राउंड गोलियां चलाई।


फायरिंग के समय वह, तीन ननद व दो देवर घर में थे। आरोपी और उसका परिवार, उस पर तथा उससे ससुराल वालों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने तहरीर में आरोपी और उसके बडे़ भाई से जान का खतरा बताते हुए जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस को मौके से बुलेट मिली है। वहीं, पीड़िता के मकान पर गोली के चार निशान हैं। दिनदहाडे़ हुई फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें