फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में दरोगा निलंबित, केस भी दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। महिला से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को दरोगा अरुण कुमार के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता के 161 के बयान लेकर उसका मेडिकल भी कराया गया है। वहीं, एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर दरोगा अरुण कुमार के खिलाफ शिकायत पत्र दिया था। आरोप था कि दरोगा ने तीन साल पहले उसकी बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दरोगा ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने दो होटल के नाम भी बताए, जहां दरोगा उसे लेकर गया था।
विज्ञापन

यह दरोगा हस्तिनापुर के भद्रकाली चौकी पर तैनात था। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ दरोगा का डांस करने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, केस दर्ज होते ही दरोगा लापता हो गया है। थाना पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने जांच के बाद दरोगा की गिरफ्तारी की बात कही है।
--
अशोका और रियल होटल की होगी जांच
पीड़िता के मुताबिक दरोगा गढ़ रोड़ स्थित अशोक होटल और बेगमपुल स्थित रियल होटल में लेकर गया और वहां दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों होटलों के बारे में जानकारी ली। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जाएगी। पीड़िता से होटल में ले जाने की तारीख भी पूछी गई।
--
चौकी पर भी ले गया था दरोगा
- पीड़िता ने बताया कि छह अक्तूबर को दरोगा उसे हस्तिनापुर की भद्रकाली चौकी पर भी लेकर गया था। यहां दूसरे दरोगा ने अरुण को धमकाया था। विवेचक यहां से भी जानकारी जुटा रहे हैं।
--
क्या अब होगी अरुण की बर्खास्तगी
- मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दागी पुलिस वाले बर्खास्त होंगे। दरोगा अरूण पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन, अब सवाल है कि क्या दरोगा की बर्खास्तगी होगी। केस में बच्ची को गनप्वाइंट पर लेकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

--
दरोगा की पत्नी बोली, पति को साजिशन फंसाया
दरोगा अरुण कुमार की पत्नी ने शुक्रवार को अमर उजाला को बताया कि उसके पति को साजिशन फंसाया गया है। उन्होंने पीड़िता के फोटो और वीडियो भी व्हाट्सएप पर भेजे हैं। उनके मुताबिक पति पर आरोप लगाने वाली महिला पूर्व में कई लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करा चुकी है। एसएसपी को भी पति के पक्ष में महिला ने एक प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। उसने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें