फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी की पत्नी की अश्लील वीडियो बना फेसबुक पर डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्यकर्मी की पत्नी का अश्लील फोटो फेसबुक पर डाला
विज्ञापन

मेरठ। सैन्यकर्मी की पत्नी की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया। इसका पता लगते ही महिला ने पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की पहचान का दावा कर रही है।
कैंट निवासी इस महिला ने बताया कि पिछले कुछ माह से कोई व्यक्ति उनके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर तरह-तरह की पोस्ट डाल रहा है। एडिटिंग करके अश्लील फोटो बनाकर अपलोड कर देता है तो कभी किसी के साथ। कई बार उसने संदेश भेजकर बात करने की कोशिश की। उसने फोन कर रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अश्लील फोटो अपलोड करने के बाद अब वह अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। वह काफी डरी है। सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित महिला से बात की और केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी महिला का रिश्तेदार है। उसे जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें