फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पत्नी के ऊपर फेंककर मारा गर्म दाल का कुकर, गोद में बैठी मासूम बच्ची घायल, बार-बार ये मांग करता था पति

Sat, 30 Sep 2023 08:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : रुपये लाने की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी के ऊपर कुकर फेंककर मार दिया। जिससे महिला की गोद में बैठी दो साल की बच्ची घायल हो गई। वहीं, महिला के चेहरे और हाथ पर जलने के निशान बन गए।
विज्ञापन
कुकर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान में शुक्रवार को प्रदीप ने अपनी पत्नी मीनू के ऊपर गर्म दाल का कुकर फेंककर मार दिया। इससे पत्नी की गोद में बैठी दो साल की बेटी मिस्टी घायल हो गई। गर्म दाल गिरने से उसके चेहरे और हाथ पर कई जगह जलने के निशान भी बन गए। 

विज्ञापन


पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के मुताबिक, मायके से रुपये न लाने से नाराज होने पर पति ने इस घटना को अंजाम दिया।

Trending Videos

घटना की सूचना के बाद मीनू के पिता बाबूराम ने थाने में तहरीर दी। इसमें थाना हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि मीनू की शादी चार साल पूर्व प्रदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर अक्सर मीनू के साथ मारपीट की जाती थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार शाम को भी मायके से रुपये न लाने को लेकर विवाद हुआ। पति और अन्य परिजनों ने मारपीट की। इसी दौरान प्रदीप ने गुस्से में मीनू के ऊपर गर्म दाल का कुकर फेंककर मारा। इससे मीनू की गोद में बैठी बेटी मिस्टी घायल हो गई। गनीमत रही कि पूरी गर्म दाल उसके ऊपर नहीं गिरी, अन्यथा उसकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें