युवती ने जिस प्रेमी के लिए अपना धर्म बदल कर लव मैरिज की। अब उसी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मुस्लिम से बन गई थी हिंदू
मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद उसने बागपत के एक गांव निवासी युवक से शादी की थी। शादी होने के बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। अब वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी।