फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का सफर: इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्री, कोराना के बाद चलीं केवल 5 ट्रेनें, वीडियो वायरल 

Sun, 12 Jun 2022 06:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर शामली से दिल्ली जा रही इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे लोगों की वीडियो वायरल हुई। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन की छत पर सफर करते यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छतों पर बैठकर यात्रा करते लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। यात्रियों का कहना है कि कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को रेल विभाग ने चालू नही किया है। इसलिए जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कोरोना काल सें पूर्व करीब दो दर्जन ट्रेनें दौड़ती थीं। वर्ष 2020 में महामारी के कारण रेल विभाग ने सभी ट्रेनें बंद कर दी थीं। इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए इलेक्ट्रिक लाइन लगाने का काम जोरों पर शुरू कराया था। इसके पूर्ण होने के बाद मार्च 2022 में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चार इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई गईं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो
विज्ञापन


सहारनपुर, शामली, बड़ौत, बागपत, लोनी, शाहदरा, दिल्ली और गाजियाबाद आदि स्थानों पर प्रतिदिन जाने आने वाले करीब दस हजार से अधिक यात्रियों के लिए ये चार ट्रेने कम हैं। इसलिए यात्रियों को इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। बुधवार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर शामली से दिल्ली जा रही इलेक्ट्रिक ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा कर रहे लोगों की वीडियो वायरल हुई। 

खेकड़ा के विजयनगर निवासी दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्मसिंह का कहना है कि ट्रेनों की कमी के कारण भीड़ अत्यधिक होने से छत पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा का कहना है कि ट्रेनों की छत पर बैठकर यात्रा करने वालों से अंदर बैठकर यात्रा करने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें