फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: घर आने की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, प्रेमी ने अपहरण कर दी दर्दनाक मौत, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव  गंगदासपुर निवासी राज मिस्त्री राम सिंह को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ के बाद सारी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपहरण के बाद युवती की हत्या करने वाले प्रेमी और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने लाकर पूरी घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रेमिका के घर आने की जिद करने पर प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में फेंक दिया है। 
 
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव पिलखनी जयंतीपुर निवासी सोनिया 17 अगस्त लापता हुई थी। 21 अगस्त को उसका शव मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र एक ट्यूबवेल से बरामद हुआ था। 
विज्ञापन


युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव  गंगदासपुर निवासी राज मिस्त्री राम सिंह को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। सोनिया को वह अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया था। 

युवती ने जब घर आने की जिद की तो उसने अपने दोस्त थाना फतेहपुर के गांव अलीवाला निवासी भगवान सिंह और गांव हलवाना निवासी धर्मवीर के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें