फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पांच मासूम बच्चियों को सड़क पर लावारिस छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने पांच मासूम बच्चियों को सड़क पर लावारिस छोड़ा
विज्ञापन

सरूरपुर। एक व्यक्ति अपनी पांच मासूम बच्चियों को अपनी ससुराल के बाहर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लावारिस छोड़कर चला गया। काफी देर भटकने के बाद बच्चियां रोती हुई हसनपुर रजापुर गांव में पहुंची। कुछ दिन पहले बच्चियों की मां को भी उनके पिता ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अब वह मायके में रह रही है। महिला ने सोमवार को आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव हसनपुर रजापुर निवासी रजनी पुत्री राजकुमार की नौ साल पहले थाना इंचौली के साधारणपुर गांव में शादी हुई थी। विवाहिता के पांच लड़कियां होने से पति व ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। पिछले काफी दिनों से पति लड़का नहीं होने के ताने देकर पत्नी से मारपीट कर रहा था, जिसके चलते पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अब वह मायके में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पिता अपने पांच मासूम बच्चों को मेरठ-बड़ौत मार्ग पर अपनी ससुराल हसनपुर रजापुर गांव से एक किलोमीटर दूर छोड़कर चला गया। जिसके चलते मासूम बच्चे जंगल में भटकते रहे। राहगीरों ने पूछताछ कर बच्चों को गांव हसनपुर रजापुर में पहुंचाया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां रजनी ने सरूरपुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें