फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बरसे किसान: मेरठ में भाजपा एमएलसी को भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Mon, 04 Oct 2021 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कमिश्नरी व कलक्ट्रेट पर भाकियू, विपक्षी दलों सपा, कांग्रेस, प्रसपा और आप ने धरना प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सिवाया टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान भाजपा के एमएलसी को भाकियू कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में आज मेरठ में कमिश्नरी व कलक्ट्रेट पर भाकियू, विपक्षी दलों सपा, कांग्रेस, प्रसपा और आप ने धरना प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा पार्टी द्वारा हाल ही में एमएलसी मनोनीत किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के टोल से गुजरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा एमएलसी पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह का काफिला मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचा तो कृषि कानून के विरोध व लखीमपुर खीरी की घटना से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। हालांकि वहां पर पहले से ही पुलिस बल तैनात था।

बताया गया कि जैसे ही भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह का काफिला टोल प्लाजा की चार और दो नंबर लाइन से निकला। टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। सैकड़ों गाड़ियों के साथ उनका काफिला दौराला की ओर निकल गया।
विज्ञापन


काले झंडे दिखाने में मनोज त्यागी, मिंटू दौराला, सचिन डूंगर, मोनू छूर, वीरेंद्र पबरसा, फिरोज लावड़, तेजपाल, मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा एमएलसी का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस बीच टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली लाइन में भी जाम लगा गया। जाम के कारण यात्रियों को भी वहां पर झूझना पड़ा। 

यह भी पढ़ें:  फूटा किसानों का गुस्सा: मेरठ व आसपास के जिलों में आक्रोश का केंद्र बना कलक्ट्रेट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

अन्य विपक्षी दलों ने भी किया धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कमिश्नरी व कलक्ट्रेट पर भाकियू, विपक्षी दलों सपा, कांग्रेस, प्रसपा और आप ने धरना प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की और खींचतान हुई। तकरीबन सौ से ज्यादा सपा समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, योगेश वर्मा, अतुल प्रधान आदि को हिरासत में लिया। 

हालांकि दोपहर साढ़े तीन बजे उन्हें छोड़ दिया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कमिश्नरी और कलक्ट्रेट पर अलग-अलग राजनीति पार्टी के लोगों ने हंगामा किया। इनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया चल रही है। 

सपा नेता पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान, सम्राट मलिक समेत 50 लोगों के नाम दर्ज होंगे। वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला समेत 20 लोग और रालोद नेताओं समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, सड़क जाम करना की धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की जाएगी। 

इनके अलावा मोदीपुरम चौकी के पास प्रसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला फूंका और पुलिस के सामने योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें