फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रेमी ने शादी से किया इंकार, आत्महत्या करने गंगनहर पर पहुंच गई प्रेमिका, होमगार्ड ने ऐसे बचाई जान

Sat, 05 Nov 2022 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ समाचार : प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका आत्महत्या करने गंगनहर पर पहुंच गई। इस दौरान किसी तरह होमगार्ड ने युवती की जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के शादी करने से इंकार करने पर प्रेमिका ने गंगनहर पुल से आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने भागकर युवती को बचाया। पुलिस व परिजनों ने युवती को काफी समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी रही। प्रेमी ने बताया कि वह चार बच्चों का पिता है, इसलिए शादी से इंकार किया था।

विज्ञापन


मेरठ में सरधना के मोहल्ला कमरानवाबान व कुम्हारान निवासी युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस दौरान युवती की शादी मुजफ्फरनगर के एक गांव में हो गई थी। प्रेम-प्रसंग के चलते शादी टूट गई और समझौता हो गया। पिछले एक साल से युवती अपने प्रेमी के साथ नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रही है। इस बात का युवती के परिजनों ने विरोध किया।

यह भी पढ़ें: Pics: महाभारत के 'अर्जुन' पहुंचे बिजनौर, TV में इसी रोल से स्टार बने फिरोज खान, साझा किए सफलता के राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती सरधना गंगनहर पुल पर आत्महत्या करने पहुंच गई। पुल से छलांग लगाने को तैयार देख होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। बाद में थाने पहुंचे युवती के माता-पिता उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने भी प्रेमी और प्रेमिका को समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: जिधर भी जाती है नजर दिख रहा तंबुओं का शहर, देखें गंगा मेले की उम्दा तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें