फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में नहीं थम रहा डेंगू: 28 नए मरीज मिले, लार्वा मिलने पर 534 घरों में दिए जा चुके नोटिस

Thu, 07 Oct 2021 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है, लेकिन डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले में 28 नए मरीज मिले हैं। जबकि अब तक घरों में लार्वा मिलने पर 534 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
मेरठ में डेंगू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में डेंगू रुक नहीं रहा है। बुधवार को 28 नए मरीज मिले। मरीजों की कुल संख्या 599 पहुंच गई है। इनमें 145 सक्रिय मरीज हैं। 87 अस्पतालों में भर्ती हैं और 58 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 454 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


नए मरीज दौराला, हस्तिनापुर, जानी, खरखौदा, मवाना, परीक्षितगढ़ और रोहटा, शकूरनगर, तहसील, पल्हेडा, पुलिस लाइंस, नंगला बट्टू, कुंडा और कसेरू बक्सर, जयभीमनगर और ब्रह्मपुरी के रहने वाले हैं। मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में चार लोगों को नोटिस दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों-विपक्षी दलों में उबाल: शामली में यूपी-हरियाणा बॉर्डर सील, पैदल आवागमन की अनुमति
विज्ञापन


 कंकरखेड़ा और फाजिलपुर के घरों में टीम को लार्वा मिला है। अब तक 534 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि अब लार्वा कम मिल रहे हैं। इससे उम्मीद जगी है कि कुछ ही दिनों में डेंगू पर अंकुश लगा लिया जाएगा। 
विज्ञापन


4528 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
बुधवार को 4528 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। पांच सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और दो होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66021 लोग मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें