फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेत में पड़ी मिली 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश, गांव में फैली सनसनी, सामने आई ये बात

Wed, 24 Jan 2024 03:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
खेत में पड़ी मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जानी खुर्द क्षेत्र के गांव खेड़की के जंगल में एक खेत में बुधवार को अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि मृतक व्यक्ति मंदबुद्धि था। काफी समय से वह क्षेत्र में घूम रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि उक्त व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है।

गांव खिड़की निवासी देवेंद्र बुधवार को अपने खेत में काम करने गया था। इस दौरान उसे सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति काफी समय से क्षेत्र में आवारा घूम रहा था। वह मंदबुद्धि था। उसके तन पर कपड़े भी कम थे। संभावना है कि रात में सर्दी लगने से उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें