पुलिस के मुताबिक, रशीदनगर स्थित जोगियों वाली गली निवासी दानिश पत्नी आलिया और दो बेटियों के साथ रहता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दानिश अपने घर के आंगन में अंगीठी के पास बैठा था। इसी बीच बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश दानिश के घर पहुंचे और आवाज देकर बाहर बुलाया। तभी बदमाशों ने दानिश को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।