मेरठ में जंगेठी गांव के मोड़ पर बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
मेरठ जिले में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव के मोड़ पर मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
तैयबपुर थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर निवासी दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जंगेठी गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। वही विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उससे मोबाइल लूट लिया और धमकी देते हुए भाग निकले।
इसके बाद पीड़ित युवक ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक तेज भगाकर निकल गए। पीड़ित युवक ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में शुरू कर दी है।