फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में प्रॉपर्टी विवाद में हत्या: लक्की बेकरी के मालिक ने छोटे भाई को उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी

Tue, 12 Oct 2021 08:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोली बाईं तरफ से चली और दाईं तरफ से निकल गई। मृतक गुड्डू व आरोपी मोनी की कैलाश सिनेमा चौक में लक्की बेकरी के नाम से दुकान है। दोनों भाइयों के बीच कैलाश चौक वाली प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर लुधियाना की प्रसिद्ध लक्की बेकरी के मालिक पलविंदर सिंह ने सोमवार देर शाम को अपने छोटे भाई को सिर में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। प्रॉपर्टी विवाद को हल करने के लिए भाई मृतक गगनदीप सिंह उर्फ गुड्डू के घर में इकट्ठा हुए थे। विवाद सुलझाते समय दोनों के बीच काफी बहस हुई और आरोपी पलविंदर ने गुड्डू की पिस्तौल छीन कर उसके सिर में गोली मार दी। 

विज्ञापन


परिवार वाले बसंत एवेन्यू से उसे डीएमसी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बिंद्रा परिवार में विवाद के बाद हत्या की सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुगरी इलाके में रहने वाले पलविंदर सिंह उर्फ मोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें - रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान 
विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि मृतक गुड्डू व मोनी की कैलाश सिनेमा चौक में लक्की बेकरी के नाम से दुकान है। दोनों भाइयों के बीच कैलाश चौक वाली प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार विवाद सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बन पाई। सोमवार को गुड्डू अपने परिजनों के साथ घर पर था। इसी दौरान उसका भाई पलविंदर सिंह वहां पहुंच गया। दोनों भाई बैठ कर प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने की बातें करने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपी पलविंदर सिंह ने गुड्डू की लाइसेंसी पिस्तौल छीन कर उसी के सिर में गोली मार दी। गोली बाईं तरफ से चली और दाईं तरफ से निकल गई। गंभीर रूप से घायल गुड्डू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

दो डॉक्टरों के बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम
मंगलवार को सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों के बोर्ड ने गुड्डू के शव का पोस्टमार्टम किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरण कंवल व डॉ. गुरविंदर कौर के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि गोली सिर में लगी है। एक तरफ से गोली लगी और दूसरी तरफ से बाहर निकली, जिस कारण गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी पलविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई गुड्डू की पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें