फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात: चोरों ने न्यायिक अधिकारी के बंद मकान पर बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध

Mon, 11 Oct 2021 10:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ जिले में चोरों ने एक न्यायिक अधिकारी के बंद मकान पर धावा बोल दिया। चोर मकान में से नगदी, लैपटॉप और कीमती सामान चोरी करके ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसी मकान में हुई चोरी की वारदात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में चोरों ने न्यायिक अधिकारी के बंद मकान पर धावा बोल दिया। नकदी के अलावा लैपटॉप व अन्य कीमती सामान समेटकर चोर फरार हो गए। इसकी सूचना पाकर एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पांडव नगर मुख्य मार्ग पर न्यायिक अफसरों के आवास बने हैं। इन ही में से एक आवास ए-126 में न्यायिक अफसर एचके सिंह भी रहते हैं। वह तीन दिन से बाहर गए हुए हैं। सोमवार सुबह उनके अर्दली महेंद्र सिंह घर पर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी उखड़ी देख दंग रह गए। उन्होंने पड़ौस में रहने वाले परिवार को बताया तो वह भी आ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और हर कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद न्यायिक अफसर एचके सिंह को भी सूचना दे दी गई। कुछ ही घंटे में गाजियाबाद में रह रहे उनके पिता रिटायर्ड न्यायिक अफसर राजेंद्र पाल सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के सभी कमरों में मौजूद अलमारी, लॉकर, कम्प्यूटर टेबल की ड्रोज खंगाले हैं। उसके अलावा कोई अन्य चीज नहीं छेड़ी है। संभवत: वह नकदी या फिर ऐसे सामान की तलाश में घुसे थे जिसे आसानी से ले जाया जा सके। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध
न्यायिक अफसर के यहां चोरी की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसपी सिटी विनीत भटनागर भी आ गए। पूरे घर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम शुरू कराया। फुटेज के अनुसार, घटना तीन दिन पहले की प्रतीत हो रही है। उस रात करीब डेढ़ से साढ़े तीन बजे के बीच दो संदिग्ध दीवार फांदकर घर में घुसते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

विज्ञापन

पुलिस गश्त को लेकर खड़े हुए सवाल
एक माह पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नंगलाबट्टू रोड पर चोरों ने इसी तरह कारोबारी के यहां एक करोड़ की चोरी की वारदात कर सनसनी फैला दी थी। उस वक्त भी पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठे थे। अफसरों ने बदलाव का भरोसा दिलाया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। जिस जगह यह चोरी हुई, उससे कुछ कदम की दूरी पर पीएसी की एक पिकेट लगी है। 

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

न्यायिक अधिकारी के घर चोरी की सूचना पर गया था। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें