उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानिए पूरा अपडेट
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मासूम के चाचा सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चे के शव को किशनपुरा नाले के पास से बरामद किया गया। बताया गया कि ढोलीखाल निवासी गयासुद्दीन का बेटा शमी गुरुवार रात को लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद नहीं मिला। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे शव बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रात को ही गयासुद्दीन के चचेरे भाई शोहेब पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया गया। इसके अलावा उसके दो साथी शादान व शहजाद को भी पकड़ लिया गया है। ये दोनों बिजनौर से आए थे।
यह भी पढ़ें: दवा विक्रेता हत्याकांड: नहीं पकड़े गए आरोपी, सवालों के घेरे में अफसर, पंचायत में जमकर नारेबाजी
वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मासूम का शव कहां पर है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर किशनपुरा नाला पटरी के पास से शमी का शव बरामद किया। बच्चे के मुंह पर टेप लगी थी और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/