फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सीसीएसयू के गेट पर रिटायर्ड दरोगा से लूटी सेंट्रो कार, धक्का देकर फरार हुए बदमाश

Mon, 24 Feb 2020 10:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बदमाशों ने सीसीएसयू के गेट पर एक रिटायर्ड दरोगा से सेंट्रो कार लूट ली। इसके बाद धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रविवार देर रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने सीसीएसयू गेट के पास पिस्टल के बल पर रिटायर्ड दरोगा से सेंट्रो कार लूट ली। पुलिस की घेराबंदी के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन था कुख्यात नायडू, जिसने कोर्ट में किया था सिपाही का मर्डर, अब मिली दर्दनाक मौत, तस्वीरें
विज्ञापन


कंकरखेड़ा के न्यू सैनिक विहार कॉलोनी निवासी वीरपाल सिंह यूपी पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं। विश्वविद्यालय के पास अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। उन्होंने सफेद रंग की सेंट्रो कार अस्पताल के पास पार्क से सटाकर खड़ी की थी। रात करीब 12 बजे वह अस्पताल से निकले थे। वह कार तक पहुंचे ही थे कि अचानक दो बदमाशों ने पिस्टल तानकर चाबी मांगी। दोनों बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और कार लूटकर विश्वविद्यालय रोड की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें