फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुठभेड़ में दबोचे गए तीन गोवंश तस्कर, पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल

Mon, 24 Feb 2020 01:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के बाद तीन गोवंश तस्करों को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना और बागपत कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के बाद तीन गोवंश तस्करों को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के कब्जे से बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, एक बछिया, एक सांड़ के अलावा इंजेक्शन, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सिंघावली अहीर एसओ शिव प्रकश ने बताया कि रविवार की रात खिंदौड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार स्पीड बढ़ाते हुए पुलिस के सामने से भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा शुरू करते हुए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर कोतवाली बागपत पुलिस भी सामने से आ गई। बसोद और मीतली जाने वाले रास्ते पर कार सवारों ने खुद को घिरता हुआ देख दोनों थानों की पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो कार सवार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक भागने में कामयाब रहा। 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के मुताबिक दोनों घायल कार सवारों को पकड़ लिया गया जबकि फरार हुए युवक की तलाश में कांबिंग की। बाद में उसे भी घेरकर पकड़ लिया गया। घायल युवकों में आदिल पुत्र इस्लाम और फिरोज पुत्र शकील निवासी अमीनगर सराय है जबकि कांबिंग कर पकड़ा गया सलमान पुत्र अजीज निवासी सराय है। एसओ के मुताबिक तीनों गोवंश तस्कर है। इनके कब्जे बिना नंबर मारुति स्विफ्ट डिजायर कार, एक बछिया, एक सांड़ के अलावा इंजेक्शन, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें