एसपी सिटी ने कहा कि यह सरकारी प्रॉपर्टी है, इसलिए सरकार के हिसाब से काम होगा। जहां तक धार्मिक भावनाओं का सवाल है तो उसका भी निस्तारण कराया जाएगा। सरकारी जमीन पर खुले में कुछ लोग दीवारों पर गंदगी करते हैं, जिससे परेशानी होती है। इसे दूर कराया जाएगा।
उठानी पड़ती है शर्मिंदगी
इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुनील शर्मा और पार्षद मनमोहन जौहरी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने कहा कि बीच का रास्ता निकाल लिया जाए। कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि आरजी इंटर और डिग्री कॉलेज की छात्राओं को आते-जाते समय शर्मिंदगी उठानी पड़ती हैं। शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बाद में एसपी सिटी के आश्वासन पर विधायक लौट गए।
नहीं बनने देंगे शौचालय : बदर
युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने रविवार रात बैठक कर ऐलान किया कि धार्मिक स्थल व कब्रिस्तान की दीवार से सटाकर शौचालय नहीं बनने देंगे। सोमवार को इस मामले में प्रशासन से अपना पक्ष रखेंगे। आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय को परेशान किया जा रहा है।
सख्त कार्रवाई होगी
नगर निगम सरकारी जमीनों पर छीपी टैंक समेत पूरे शहर में सिर्फ छोटे शौचालय बनवा रहा है। सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में धार्मिक स्थल के मुतवल्ली ने सहमति दे दी है।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/