इन टीमों की छानबीन के बीच ही रविवार को पुलिस टीम ने एक सूचना पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में घेरकर्मा के जंगल से छह बदमाशों गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से 40.90 लाख की नकदी, एक पिस्टल, 15 कारतूस, तीन तमंचे, एक चाकू, चोरी की गई कार, लूटी गई दो बाइकों के अलावा जेवरात और हथियार बरामद किए गए।
बदमाश शाहिद ने पुलिस को बताया कि उसका साथी वसीम निवासी रहमानी चौक कोतवाली मंडी (सहारनपुर) दून कॉलेज में पुताई का कार्य करता है। उसी ने बदमाशों को बताया था कि दून कॉलेज के चेयरमैन के पास काफी रकम है। कॉलेज परिसर में बने चेयरमैन के घर में सिर्फ उसके माता-पिता रहते हैं। इसके बाद कॉलेज चेयरमैन के घर में डकैती डाली गई थी।
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में सरवेज, फरीद निवासी गांव तुरमतखेड़ी कोतवाली रामपुर मनिहारान, शराफत निवासी मोहल्ला सैय्यद अफगान थाना झिंझाना जनपद शामली, अंकुर निवासी गांव अनंतमऊ थाना नानौता, अरशद निवासी गांव बलवा गुर्जर कोतवाली नगर शामली, शाहिद उर्फ चांद निवासी मोहल्ला नीला रोजा थाना झिंझाना शामली शामिल हैं।
लूट, चोरी, डकैती के कई मुकदमे दर्ज
सहारनपुर। पकड़े गए बदमाशों में सरवेज के खिलाफ 26 और फरीद के खिलाफ लूट, चोरी और डकैती सात मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एडीजी प्रशांत कुमार ने वारदात का खुलासा करने में शामिल पुलिस टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक उन्होंने थाना ननौता क्षेत्र से नवंबर माह में लूटी थी।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, स्वॉट टीम प्रभारी सुधीर उज्जवल, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन, स्वॉट टीम से उपनिरीक्षक योगेंद्र अधाना, अभिसूचना विंग से उपनिरीक्षक सुनील, थाना बिहारीगढ़ के उपनिरीक्षक सुदेश कुमार, योगेश कुमार, कांस्टेबल पर राजवीर, शहनवाज, संजीव, संजय, अंकुर, विनीत हुड्डा, विपिन कौशिक, मनोज कुमार, मोहित, सुहेल, शमीम, तरूू, नेत्रपाल, कमल, जीत, अभिषेक, अरूणा राणा, कुनाल मलिक, सुनील, सचिन कुमार, अमरजीत, सोनू अहमद शामिल हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/