मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी बसपा नेता मनोज कुमार हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अक्षय कुमार गोस्वामी उर्फ अक्षु निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर मेरठ लाई है। आरोपी के पास से तमंचा ओर कारतूस बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
वहीं इससे पहले पुलिस आरोपी कपिल गोस्वामी, अरुण, ओमपाल, अनुज कुमार उर्फ चीकू और नगेंद्र उर्फ लोकी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 50 हजार के इनामी अक्षय कुमार गोस्वामी की गिरफ्तारी गुजरात से दरोगा प्रवीन चौधरी, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल लोकेश भाटी थाना इंचौली मेरठ और सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल शाहनवाज, हेड कांस्टेबल ब्रह्मजीत द्वारा की गई है।
ये था मामला
इंचौली थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी लावड़ निवासी मनोज चौधरी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें अतुल सहित कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। बसपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा था।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें