फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पुलिस कस्टडी से भागा शातिर बदमाश

Sun, 03 Feb 2019 02:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और साइड में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया शातिर बदमाश पुलिस कस्टडी से भाग निकला। मेडिकल कॉलेज पर मौजूद पुलिसकर्मियों की लापरवाही से बदमाश फरार हुआ है। थाना मेडिकल के इन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि चेन स्नैचिंग गिरोह का सरगना आकाश तोमर उर्फ बिट्टू निवासी जयदेवीनगर नौचंदी को गंगानगर पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार रात गंगानगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रश्मि डिवाइडर रोड से घर के लिए पैदल जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने रश्मि से मोबाइल झपट लिया। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, गंगानगर एसओ विनोद कुमार और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी ने बदमाशों की घेराबंदी की तो एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। जवाब में आकाश तोमर उर्फ बिट्टू निवासी जयदेवीनगर नौचंदी के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन

आकाश पर नौचंदी, गंगानगर और मेडिकल में चेन स्नैचिंग, पर्स और मोबाइल लूट के 16 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आकाश ने बताया कि 31 दिसंबर को गंगानगर में महिला से चेन और तीन महिलाओं से मोबाइल लूटे थे। शास्त्रीनगर में भी दस दिन पहले महिला से पर्स लूटा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें