फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल के सामने फायरिंग, हड़कंप   

Fri, 08 Apr 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में आर्मी पब्लिक स्कूल के बाहर फायरिंग के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैंट रेलवे स्टेशन के पास आर्मी पब्लिक स्कूल के सामने बृहस्पतिवार दोपहर आई-20 कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। जिस पर परीक्षा देने आए छात्रों व अभिभावकों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच अभिभावकों और सेना की क्यूआरटी ने आरोपियों की कार की घेराबंदी की तो आरोपी अपनी कार छोड़कर कुछ ही दूर खड़ी दूसरी कार से फरार हो गए। क्यूआरटी ने आरोपियों की कार का पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस के अनुसार मौके से मिली कार के मालिक का पता लग गया है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


आर्मी पब्लिक स्कूल में गॉडविन, आर्यन और तक्षशिला पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे छात्र परीक्षा देकर स्कूल से निकल रहे थे। तभी एक स्कूटर सवार का पीछा करती आई-20 कार वहां पहुंची। कार सवार चार युवकों ने स्कूटर सवार को ललकारते हुए रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका। जिस पर स्कूल के सामने ही कार सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। 

स्कूल के गेट के पास खड़े क्यूआरटी के जवान और कुछ अभिभावक जब आरोपियों की कार की तरफ भागे तो आरोपी कार को वहीं छोड़कर पैदल ही वहां से भाग निकले। कुछ ही दूरी पर कैंट रेलवे स्टेशन के पास खड़ी सफेद कार से आरोपी फरार हो गए। इस मामले की जानकारी लगते ही एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा और सदर बाजार इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह के अलावा आर्मी अफसर भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवकों ने केवल एक ही गोली चलाई।
विज्ञापन

 
छात्र न होते तो पकड़े जाते आरोपी
 क्यूआरटी पर तैनात सैन्य जवानों ने बताया कि वारदात के दौरान छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। कुछ छात्र स्कूल के गेट पर तो कुछ पैदल कैंट स्टेशन की तरफ जा रहे थे। छात्रों की भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भागने में कामयाब रहे। छात्र सड़क पर नहीं होते तो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया जाता।

कार पर लगा मिला पुलिस का स्टीकर
इंस्पेक्टर सदर बाजार ने बताया कि मौके पर आरोपियों द्वारा छोड़ी गई कार को कब्जे में ले लिया गया है। इस कार पर आगे और पीछे पुलिस का स्टीकर लगा है। कार ब्रजपाल सिंह के नाम से है। ब्रजपाल सिंह का पता लगाकर आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाएगा। 

मामला छात्रों के विवाद से जुड़ा
इंस्पेक्टर सदर बाजार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला छात्रों के विवाद से जुड़ा सामने आ रहा है। हालांकि अन्य प्वाइंटों पर भी जांच की जा रही है। स्कूटर सवार भी वहां से चला गया था, जिससे कुछ पता चल सकता था। किस बात पर यह विवाद हुआ, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। वहीं, एएसपी कैंट सिद्धार्थ मीणा ने बताया कि मामला गंभीर है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें