फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी के परिजनों से घूस लेने का आरोप: एएसआई होगा सस्पेंड

Fri, 08 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जिला अदालत में पेशी पर आए कैदी को बख्शीखाने में परिजनों से मिलवाने और उसकी एवज में पैसे लेने के आरोप के मामले में एएसआई गुरनाम सिंह के खिलाफ एएसपी साउथ ने एसएसपी को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में उन्होंने एएसआई को सस्पेंड करने की सिफारिश की है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवाने की संस्तुति की है। हालांकि अभी रिपोर्ट एसएसपी को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को बख्शीखाने में तैनात एक कांस्टेबल ने पुलिस कंट्रोल रूम में एएसआई पर कैदी को परिजनों से मिलवाने के लिए पैसे लेने की शिकायत दी थी। इससे पहले कांस्टेबल ने एएसआई की तस्वीरें और वीडियो बनाई थी। इस पर मामले की जांच सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी चौकी इंचार्ज एसआई सर्वजीत सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने बख्शीखाने में तैनात पुलिस कर्मचारियों, कैदी और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए थे।

साथ ही उन्होंने बख्शीखाने की सीसीटीवी फुटेज निकाली थी। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर एएसपी साउथ नवदीप बराड़ को सौंपी थी। एएसपी नवदीप बराड़ के अनुसार मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने इसे एसएसपी को भेज दी है। इसमें उन्होंने संबंधित एएसआई को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ जांच शुरू करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिसमें एएसआई गुरनाम को किसी से पैसे लेने की बात सामने आई हो, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में एक कैदी को उसके परिजनों से बख्शीखाने में ही मिलते पाया गया है। बख्शीखाने में कैदियों को उनके परिजनों से मिलवाना नियमों के विरुद्घ है। कैदी को न्यायिक हिरासत में ले जाने की एक प्रक्रिया है। एएसआई ने इसे तोड़ा है। उसने कैदी को बख्शीखाने में उसके परिजनों से मिलवाया है।

डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी ने बताया कि फिलहाल मुझ तक जांच रिपोर्ट नहीं पहुंची है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर एएसआई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें